फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   first phase election in bihar today

बिहार में पहले चरण का मतदान, 57 फीसदी वोटिंग

Mon, 12 Oct 2015 08:17 PM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
first phase election in bihar today

बिहार में लगातार चुनावी रैलियों के बाद पांच चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 49 सीटों पर मतदान संपन्न हो गए हैं। बिहार में पहले चरण के मतदान में 57 फीसदी वोटिंग हुई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि इस चरण में कुल 1,35,72,339 मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 72,37,253 पुरुष, 63,17,602 महिलाएं और तीसरे लिंग के 405 लोग हैं।
विज्ञापन


10 जिलों में 49 सीटों पर 583 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 54 महिलाएं हैं।  मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है। खास बात यह कि इन 49 सीटों में से 41 पर बसपा के भी उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

first phase election in bihar today

इसके अलावा भाजपा ने 27 उम्मीदवार, जदयू ने 24, राजद ने 17, लोजपा ने 13, कांग्रेस ने आठ, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने छह और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

माकपा, भाकपा, भाकपा-माले, फारवर्ड ब्लॉक, एसयूसीआई (सी) और आरएसपी जैसे छह वाम दल साथ मिलकर इस बार मैदान में उतरे हैं।

पहले चरण के लिए भाकपा ने 25 उम्मीदवार और माकपा ने 12 उम्मीदवार उतारे हैं। लक्ष्मणन ने कहा कि पहले चरण के 13212 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed