फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BEGUSARAI: Fired twice in the air, third on the chest to the groom's friend at reception party; death

BEGUSARAI: हर्ष फायरिंग से दो बार हवा में चलाई गोली, तीसरी दूल्हे के दोस्त को सीने पर, मौत

Tue, 22 Nov 2022 12:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 22 Nov 2022 12:14 PM IST
सार

दोस्त के रिसेप्शन में स्टेज पर कुछ लड़कों ने दो बार हवा में फायरिंग की और तीसरी गोली युवक के सीने पर। मामला बेगूसराय के बलिया लखमिनिया का है। मृतक खगड़िया के महेशखूंट  निवासी सच्चिदानंद चौरसिया का बेटा रवि कुमार था।

विज्ञापन
BEGUSARAI: Fired twice in the air, third on the chest to the groom's friend at reception party; death
रिसेप्शन पार्टी में फायरिंग के दौरान मारा गया रवि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्त के रिसेप्शन में स्टेज पर कुछ लड़कों ने दो बार हवा में फायरिंग की और तीसरी गोली युवक के सीने पर। गोली लगते ही युवक गिरा और फिर देखते ही देखते स्टेज समेत पूरा फंक्शन वीरान हो गया। गोली से घायल हुए युवक का भाई मिन्नतें करता रहा, लेकिन किसी ने उसके परिवार वालों को खबर तक नहीं की। अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पांच घंटे बाद पुलिस को घटना का तब पता चला, जब गश्ती दल को अस्पताल में गोली से लहूलुहान लाश दिखी। मामला बेगूसराय के बलिया लखमिनिया का है। मृतक खगड़िया के महेशखूंट निवासी सच्चिदानंद चौरसिया का बेटा रवि कुमार था।

विज्ञापन

भाई को हटा रहा था, हटाने नहीं दिया
रवि के भाई अमित कुमार के अनुसार "हर्ष फायरिंग के समय मैंने अपने भाई को हटाने की कोशिश की तो उन लोगों ने हटाने नहीं दिया। इसके बाद दो बार राइफल से हवा में फायरिंग की और फिर अचानक मेरे भाई को छाती में गोली लगी। जो लोग फायरिंग कर रहे थे, उनसे परिचय नहीं क्योंकि हमलोग महेशखूंट के रहने वाले हैं और हमलोग पटना से दोस्त संजय शर्मा की शादी में शरीक होने आए थे। हालांकि, सामने खड़े होंगे तो पहचान लेंगे।" वकील शर्मा के बेटे संजय की शादी के बाद सोमवार रात करीब 10 बजे लखमिनिया फूल चौक शेरानचक गांव में रिसेप्शन के दौरान यह घटना हुई।

विज्ञापन

12 घंटे बीते, मगर पुलिस के हाथ खाली
अमित ने बताया कि राइफल से फायरिंग करने वालों की कौन कहे, जिस दोस्त की शादी में आए थे उसने या उसके परिजनों ने भी साथ नहीं दिया। सभी तुरंत गायब हो गए। मैं अपने भाई की लाश के साथ 5 घंटे तक इंतजार करता रहा, तब गश्ती के लिए आई पुलिस ने सुबह होने से पहले करीब 3 बजे हमसे भेंट की। घटना के 12 घंटे से ज्यादा बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं, हालांकि पुलिस रिसेप्शन पार्टी के वीडियो फुटेज के सहारे घटना को समझने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed