{"_id":"5be3c8dabdec22696469bd9a","slug":"firing-at-folk-singer-chhaila-bihari-home-on-diwali-and-police-is-doing-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली पर लोक गायक छैला बिहारी के घर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली पर लोक गायक छैला बिहारी के घर हुई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
छैला बिहारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात को पूरा देश दिवाली का जश्न मना रहा था। इसी बीच बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी के पौरा स्थित लोक गायक सुनील छैला बिहारी के घर पर डेढ़ दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसकी वजह से वहां दशहत का माहौल बन गया। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने घर में लूटपाट की। बदमाश कितनी लूटपाट करके गए हैं इसका फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
घटनास्थल से पुलिस को एक खोखा और एक मोबाइल मिला है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार त्योहार मनाने के लिए घर पर लोग जमा हुए थे। जैसे ही घर में फायरिंग हुई लोग पड़ोसी के यहां छुप गए। छैला बिहारी के छोटे भाई सुशील बिहारी ने कहा कि बदमाशों मे घर में घुसकर पहले लूटपाट की और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद डर का माहौल बनाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की।
विज्ञापन
सुशील मे बताया कि उन्होंने मनरेगा योजना के तहत बिना काम करवाए अवैध ढंग से लाखों की राशि निकालने की शिकायत डीएम से की थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी के गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया गया होगा। उनका कहना है कि बदमाश उन्हें मारने के लिए आए थे लेकिन मारपीट के बाद वह जान बचाकर किसी तरह से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पौरा ओपी अध्यक्ष महेशलाल राम सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से खोखे और एक मोबाइल बरामद किया है। वहीं एसडीपीओ पीके झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।