{"_id":"6575c332fef594adc5033328","slug":"fire-broke-out-in-transformer-repairing-workshop-of-power-house-in-gopalganj-loss-worth-crores-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोपालगंज में पावर हाउस के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में लगी आग; करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोपालगंज में पावर हाउस के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में लगी आग; करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान
Sun, 10 Dec 2023 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:25 PM IST
सार
Fire Broke in Gopalganj Power House: बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर रिपेयर हाउस में आग लगी है। बिजली विभाग क्षति का आंकलन कराएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
गोपालगंज में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के गोपालगंज में बिजली कंपनी के पावर हाउस में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। नगर थाना क्षेत्र के अरार गांव में बिजली विभाग के पावर हाउस में यह हादसा हुआ है। बताया जा है कि ट्रांसफॉर्मर रिपेयर वर्कशॉप (TRW) में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। इस घटना में रविवार को वर्कशॉप में रखे ट्रांसफर्मर के तेल से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। सूचित करने के बाद दमकल की सात से आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गईं।
विज्ञापन
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर रिपेयर हाउस में आग लगी है। बिजली विभाग क्षति का आंकलन कराएगा। बड़ी बात है कि इस हादसे में किसी के जान माल के नुकसान होने की खबर नहीं है। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि थोड़ी देर बाद शहरी इलाके की बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पावर हाउस से शहरी इलाके के तीनों फीडर में बिजली आपूर्ति को ऐहतियातन बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर जहां पर रिपेयर किया गया था, वहीं पर आग लगी है। बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
वहीं, अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में दो से तीन घंटे का और वक्त लग सकता है। इधर, आग लगने की इस घटना में बिजली कंपनी का लगभग करोड़ों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है, क्योंकि ट्रांसफॉर्मर रिपेयर करने वाली महंगी मशीन, ट्रांसफार्मर का तेल और पुराने सभी ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जल गए हैं।
विज्ञापन