{"_id":"647053b50e437dc3290786d9","slug":"fire-broke-out-in-hindi-branch-of-ssp-office-in-muzaffarpur-fire-department-team-got-control-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में एसएसपी कार्यालय की हिंदी प्रशाखा में लगी आग; अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में एसएसपी कार्यालय की हिंदी प्रशाखा में लगी आग; अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू
Fri, 26 May 2023 12:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 May 2023 12:07 PM IST
सार
एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आज अहले सुबह सूचना मिली थी कि कार्यालय में आग लग गई है। उसके बाद मौके पर पहुंच गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में काफी फाइलों के नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार सुबह अचानक से एसएसपी कार्यालय में आग लग गई। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना नगर थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के कंपनी बाग स्थित एसएसपी कार्यालय का है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी और ऑफिस से संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। ऑफिस में रखी फाइलों को भी आनन-फानन में बाहर निकाला गया। वही, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आज अहले सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि कार्यालय में आग लग गई है। उसके बाद मौके पर पहुंचा गया। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस आग लगने की घटना में काफी फाइलों के नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन संभवत शॉर्ट सर्किट के कारण ही आगजनी की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन