फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fire at Mobil shop in Darbhanga gutted several shops; Two bank ATMs were saved from burning

Bihar News: मोबिल की दुकान में लगी आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में लिया; बाल-बाल बचे दो बैंक एटीएम

Mon, 12 Jun 2023 05:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 12 Jun 2023 05:34 PM IST
सार

अग्निशमन पदाधिकारी शशिभूषण सिंहज ने बताया कि कादिराबाद स्थित जीवन ज्योति इंटरप्राइजेज नामक मोबिल की दुकान में आग लगी थी। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने में सफलता हासिल कर ली है। 

विज्ञापन
Fire at Mobil shop in Darbhanga gutted several shops; Two bank ATMs were saved from burning
अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिला के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद में सोमवार को दोपहर बाद एक मोबिल की दुकान में लगा आग लग गई। देखते ही देखते दुकान धू-धू कर जलने लगी। दुकानदार कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरा मार्केट परिसर धुआं के गुबार से भर गया। मार्केट परिसर में लगे ATM मशीनों में धुआं भर गया। साथ ही परिसर स्थित कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कादिराबाद मार्केट परिसर में आग फैलते देख आस-पड़ोस के दुकानदार अपने सामानों को सुरक्षित करने लगे, क्योंकि आग की लपटें काफी तेज थी और धुआं का गुबार भी काफी था। आग लगते ही दुकान में रखा मोबिल धू-धू कर जलने लगा। मोबिल होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धर लिया। मार्केट में कई दुकानों और ATM सहित पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया। आग लगने से लाखों रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में अग्निशमन पदाधिकारी शशिभूषण सिंहज ने बताया कि कादिराबाद स्थित जीवन ज्योति इंटरप्राइजेज नामक मोबिल की दुकान में आग लगी थी। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने में सफलता हासिल कर ली है। सही समय पर पहुंचने के कारण मार्केट परिसर में स्थित दो एटीएम एक केनरा बैंक और एक एक्सिस बैंक के एटीएम को जलने से बचा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed