जमीन फर्जीवाड़े में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर मामला दर्ज, बिहार में गरमाई राजनीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे ही गिरिराज सिहं पर FIR की खबर आई वैसे ही बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा कि गिरिराज वही मंत्री हैं जिनके घर से करोड़ो रुपये कैश तक की बरामदगी भी हुई थी, लेकिन देखिए इसके बाद भी वह एक ईमानदार नेता हैं।
तेजस्वी ने एक के बाद एक ट्वीट कर नीतीश कुमार से सवाल पूछा है कि उनकी नाक के नीचे उनके सहयोगी दल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गरीबों की दो एकड़ 56 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर लिया है, तो ऐसे में क्या वह अब भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ेंगे?
नीतीश जी,आपकी नाक के नीचे आपके दुलारे सहयोगी दल के वरिष्ठ नेता और आपके प्यारे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लगभग 3एकड़ गरीबो की जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लिया है।
क्या आप अब गठबंधन तोड़ेंगे?
क्या आप इस्तीफ़ा देंगे अंतरात्मा बाबू?
अब कहाँ पानी भर रही है आपकी नैतिकता?
है कोई जवाब? — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 7, 2018
मुख्यमंत्री की अतंरात्मा आवाज नहीं दे रही है
तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि अब नीतीश जी की नैतिकता कहां है और वह गिरिराज सिंह के मुद्दे पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं? इस दौरान तेजस्वी ने बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के सबसे बड़े अफवाह मियां और खुलासा मास्टर के मुंह में दही जम गया है, जो वह गिरिराज सिंह के मुद्दे पर चुप बैठे हैं?
तेजस्वी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए, “आपके आका नीतीश कुमार बंगले पर बंगले लिए जा रहे हैं, उनके परम सहयोगी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गरीबों की जमीन कब्जा रहे हैं। सुशील मोदी इन मुद्दों पर बिल में घुस गए हैं. कहां छुप रहे हो खुलासा मियां?”