{"_id":"642196cd7fbc5bd05802c2fa","slug":"fierce-fire-broke-out-due-to-gas-cylinder-explosion-in-khagaria-s-parbatta-four-houses-burnt-to-ashes-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: खगड़िया के परबत्ता में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चार घर जल कर हुए खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: खगड़िया के परबत्ता में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, चार घर जल कर हुए खाक
Mon, 27 Mar 2023 06:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 27 Mar 2023 06:48 PM IST
सार
खगड़िया में परबत्ता प्रखंड के छोटी लगार गांव में रविवार देर रात गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग लगने से चार घर जल कर राख हो गए। प्रशासन की ओर से सरकारी नियमानुसार पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आग लगने से चार घर जले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में खगड़िया के एक गांव में रविवार देर रात गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार घर और सारा सामान जल कर राख हो गया। यह घटना परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत के छोटी लगार गांव की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, छोटी लगार गांव में चंद्रजीत कुमार के परिजन गैस के चूल्हा पर दूध गर्म कर रहे थे। इस दौरान अचानक सिलिंडर के पाइप से लीकेज होने पर आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के लिए घर और आस पास के सभी लोग सिलेंडर पर पानी डालने लगे। लेकिन आग पर काबू पाने में सब नाकाम रहे। कुछ देर के बाद गैस सिलिंडर फट गया। गैस सिलिंडर के फटने की आवाज से आसपास के लोग भयभीत हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एक ग्रामीण अरविंद यादव घायल भी हो गए। वहीं, दमकल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाने में लग गई।
विज्ञापन
आग लगने की इस घटना में चंद्रजीत कुमार के घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा नीलेश कुमार, रमन कुमार और ज्ञान देवी का घर भी आग की चपेट में आ गया। इस घटना में चंद्रजीत कुमार और निभा देवी का दीवान पलंग, गोदरेज अलमारी के अलावा पहनने के सभी कपड़े और डेढ़ लाख नकदी आदि समान जल गया। निभा देवी ने बताया कि इस घटना में चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मायका से उपहार में मिले दीवान पलंग के अलावा अन्य समान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
सीओ चंदन कुमार ने बताया कि सरकारी नियमानुसार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, सोमवार दोपहर तक पीड़ित परिवारों को अंचल प्रशासन की ओर से प्लास्टिक मुहैया कराई गई है।