फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Fed up with loan agent, woman hangs herself in Vaishali; Bandhan Bank employee harassed her by going home

Bihar News: लोन एजेंट से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी; बंधन बैंक का कर्मचारी उसके घर जाकर करता था परेशान

Tue, 12 Sep 2023 05:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 12 Sep 2023 05:28 PM IST
सार

Bihar: वैशाली में लोन एजेंट से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि बंधन बैंक का कर्मचारी महिला द्वारा लोन जमा नहीं करने पर उसके घर जाकर प्रताड़ित करता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Fed up with loan agent, woman hangs herself in Vaishali; Bandhan Bank employee harassed her by going home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली में बंधन बैंक का लोन जमा नहीं करने पर कर्मचारी द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के आत्महत्या किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। यह मामला जिले के हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के शेरपुर शंकर दास गांव का है। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना हरलोचनपुर सुक्की थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरलोचनपुर सुक्की थाना क्षेत्र के शेरपुर शंकर दास गांव निवासी विपिन पासवान की पत्नी निभा देवी ने बंधन बैंक से महिला समूह के माध्यम से लोन लिया था। लोन की राशि नहीं चुकाए जाने पर सोमवार को दोपहर बाद बंधन बैंक के एक कर्मी ने राकेश कुमार महिला के घर पहुंच कर लोन जमा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला निभा देवी ने बंधन बैंक के कर्मी को कुछ दिनों में लोन की राशि जमा करा देने की बात कही। इस पर बैंक के कर्मी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे पकड़ कर ले जाने की बात कही। उससे आहत होकर महिला ने कर्मी के जाते ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता था। उसके घर में सिर्फ एक बुजुर्ग सास थी जो घटना के समय बकरी चराने के लिए घर से बाहर गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन सुनेखा देवी ने बताया कि मीटिंग वाला हर दिन आकर तंग करता था। पैसा जमा करने के लिए कहता था। इससे तंग आकर हमारी बड़ी भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अभी के अभी पैसा जमा करने के लिए दबाव देता था। परिवार में किसी को पता नहीं है कि पैसा कितना लिया था। लेकिन अंदाजन 25 हजार रुपये का लोन लिया हुआ थी, जो सप्ताह दर सप्ताह जमा करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed