{"_id":"6575465884319744d305ecc3","slug":"father-killed-daughter-in-nalanda-killed-because-of-love-affair-two-marriages-honor-killing-news-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : खुद दो शादियां रखी हैं, बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी पर उठाया यह कदम; जेसीबी लगी तो खुला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : खुद दो शादियां रखी हैं, बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी पर उठाया यह कदम; जेसीबी लगी तो खुला सच
Sun, 10 Dec 2023 10:32 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 10 Dec 2023 10:32 AM IST
सार
पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि शव को नदी किनारे दफनाया गया है। इसके बाद जेसीबी से जमीन की खुदवाई करवाई करवाई तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में एक किशोरी की हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को अंजाम लड़की के पिता ने ही दिया। कारण बस इतना था कि हत्यारोपी को बेटी के प्रेम-प्रसंग में लिप्त होने का पता चला था। इसी कारण उसने अपने बेटी को मौत के घाट उतार दिया और लाश को दफना दिया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि शव को नदी किनारे दफनाया गया है। इसके बाद जेसीबी से जमीन की खुदवाई करवाई गई तो मामले का खुलासा हुआ। घटना सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ओंडा गांव की है।
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, वारदात के बाद से आरोपी पिता घर छोड़ फरार हैं। घर में मौजूद महिलाएं एवं अन्य सदस्य कुछ भी नहीं बता रहे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जमीन खुदवाई गई तो किशोरी का शव बरामद किया गया
सारे थानेदार अभिषेक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उन्हें शनिवार की शाम सूचना प्राप्त हुई की गांव के ही साहू चौधरी ने अपनी बेटी बबली कुमारी की हत्या कर उसके शव को दफन कर दिया है। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल गांव पहुंची। जहां किशोरी के घर वालों से पूछताछ की गई। लेकिन, वह कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के ही नदी किनारे खोजबीन शुरू की गई। बावजूद कहीं अता पता नहीं चल रहा था। इसके बाद जेसीबी की मदद से नदी किनारे जमीन खुदवाई गई तो किशोरी का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
साहू चौधरी नशे और जुए की लत में लीन रहता था
किशोरी के शव को सीधा जमीन में दफन किया गया था। इसके कारण गड्ढे या किसी तरह की खुदाई के चिन्ह नहीं मिल रही थी। शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। साहू चौधरी ने दो शादी कर रखी है। पहली पत्नी से चार बेटियां हैं जबकि दूसरी पत्नी से तीन बेटे एवं एक बेटी है। साहू चौधरी नशे और जुए की लत में लीन रहता था। 16 साल की बबली कुमारी ओन्दा हाई स्कूल में दसवीं की कक्षा में पढ़ाई कर रही थी।
लड़की की मां ने कहा- बेटी ने जहर खाकर जान दे दी
इधर, मृत लड़की की मां रेखा देवी का कहना है कि उनकी बेटी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद घरवालों ने उनकी बेटी के शव को दफन कर दिया था। वह बेहोश घर में पड़ी हुई थी। किसी युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। ऐसा गांववाले कहते थे। किससे उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था यह बात उन्हें पता नहीं है। उनके पति पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मामला आत्महत्या का है।