{"_id":"6415c0fd17b7fb95360bd9d8","slug":"father-and-son-died-due-to-electrocution-while-working-in-field-in-sarauni-kala-village-of-madhepura-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhepura: खेत पटवन कर रहे पिता-पुत्र की बिजली का करंट लगने से मौत, सरौनी कला गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhepura: खेत पटवन कर रहे पिता-पुत्र की बिजली का करंट लगने से मौत, सरौनी कला गांव में छाया मातम
Sat, 18 Mar 2023 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:17 PM IST
सार
मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी कला गावं में खेत पटवन के दौरान बिजली का करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल से खेत पटवन के दौरान बिजली का करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत होने का मामला सामने आया है। यह घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी कला गावं की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सरौनी कला गांव निवासी श्रीधर शर्मा बिजली मोटर से खेत पटवन कर रहे थे। खेत पटवा के दौरान ही बिजली का करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। काफी समय तक जब पिता वापस नहीं लौटे तो बड़ा बेटा सदानंद शर्मा उसे देखने खेत की तरफ गया। इस दौरान वो भी करंट के संपर्क में आ गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब उसकी मां पहुंची तो उसने शोर किया और आस-पास के लोग जमा हुए। फिर ट्रांसफार्मर से बिजली की लाइन काटी गई और मृत दोनों पिता-पुत्र को दरवाजे पर लाया गया। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
बिहारीगंज अंचलाधिकारी नागेश्वर कुमार मेहता ने बताया कि मामले की जानकारी फोन पर प्राप्त हुई है। अभी परिजनों की ओर से कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन