फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Farmers protested and demanded central government to declare Darbhanga as a drought-prone district

Bihar: दरभंगा में किसानों ने दिया धरना; कहा- केंद्र सरकार किसानों से उनकी खेती-किसानी छीनने पर आमादा

Wed, 09 Aug 2023 07:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Aug 2023 07:19 PM IST
सार

Bihar News: धरना में बिहार राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार झा ने कहा कि आज देश अपना आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 75 वर्षों से ऊपर देश को आजाद हुए हो गए, लेकिन इस आजाद भारत में किसानों की स्थिति ईस्ट इंडिया कंपनी के दौर के जैसी है। 

विज्ञापन
Farmers protested and demanded central government to declare Darbhanga as a drought-prone district
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा के समाहरणालय स्थित धरनास्थल पर बुधवार को किसान सह जननेता पूर्व सांसद दिवंगत भोगेंद्र झा की जयंती सह क्रांति दिवस मनाया गया। इस दौरान ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय आह्वान पर अखिल भारतीय किसान सभा दरभंगा ने एक विशाल धरना का आयोजन किया। इसमें धरना के तहत लोगों ने सरकार से दरभंगा को सूखाग्रस्त जिला घोषित करने सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। इसे लेकर किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में महाधरना का आयोजन पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर किया गया। इसमें विपरीत मौसम में भी जिला के कोने-कोने से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

विज्ञापन


‘केंद्र में बैठी सरकार किसान-मजदूर विरोधी’
धरना में बिहार राज्य किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार झा ने कहा कि आज देश अपना आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 75 वर्षों से ऊपर देश को आजाद हुए हो गए, लेकिन इस आजाद भारत में किसानों की स्थिति ईस्ट इंडिया कंपनी के दौर के जैसी है। वर्तमान में केंद्र में बैठी किसान-मजदूर विरोधी भाजपा सरकार लगातार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों से उसकी खेती किसानी छीनने पर आमादा है। लगातार सभी संसद के सत्रों में किसान विरोधी कानून बना रही है। जो किसान पूरे देश का पेट भरता है वह किसान आज आत्महत्या करने पर मजबूर है।
विज्ञापन


दरभंगा को सूखाग्रस्त जिला घोषित करने की मांग
किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि प्रकृति द्वारा जो पानी हमें उपहार के रूप में मिलता है, वह पानी सरकार की गलत नीतियों के कारण अभिशाप बन जाता है। उत्तर बिहार में जल संचयन व वितरण अगर सही तरीके से हो तो यहां साल भर सभी तरह की फसलों की पैदावार बेहतर तरीके से होगी। यहां खेती पर निर्भर 80 फीसदी आबादी खुशहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झा ने कहा कि इस बार अभी तक सूखा है। किसान एक कनवा भी धान रोपनी नहीं कर पाया है और नेपाल से निकलने वाली सभी नदियों में पानी उफान पर है। सरकार चाहे तो इस पानी को खेतों तक पहुंचा सकती है। मगर उसकी मंशा ही ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से हमारी मांग है कि दरभंगा जिला को सूखाग्रस्त घोषित करें और किसानों को फसल क्षति के मुआवजे का भुगतान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed