{"_id":"64de0c388e0dc8062c0657f5","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-by-tractor-in-jamui-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमुई में ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत; भागने के चक्कर में बेकाबू ट्रैक्टर खेत में पलटा, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमुई में ट्रैक्टर से कुचलकर किसान की मौत; भागने के चक्कर में बेकाबू ट्रैक्टर खेत में पलटा, चालक फरार
Thu, 17 Aug 2023 05:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:32 PM IST
सार
खेत में काम कर रहे मजदूर को रुपये देकर लौट रहे किसान को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
खेत में पलटा ट्रैक्टर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र के लखापुर गांव स्थित बहियार के खेत में काम कर रहे मजदूर को रुपये देकर लौट रहे किसान को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचल दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर सड़क से 15 फीट नीचे खेत में जा गिरा। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
मृतक की पहचान लखापुर गांव निवासी भोला सिंह का 48 वर्षी पुत्र पंकज सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
पंकज सिंह गांव से कुछ दूर खेत में काम कर रहे मजदूर को रुपये देने के लिए गया था और वापस घर लौटने के दौरान लखापुर मुसहरी के पास पहुंचते ही गांव के ही शंभू सिंह उर्फ नेगड़ा सिंह के ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर सवार ट्रैक्टर लेकर भागने लगे तभी ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण घटना से कुछ दूर सड़क से 15 फिट नीचे खेत में पलट गया। हालांकि चालक मौके से भगाने में सफल रहा। वहीं जानकारी के बाद सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। इधर, घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन