फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Famous folk artist and Padma Shri awardee Ramchandra Manjhi died who was famous launda naach

Bihar: प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन, आर्थिक तंगी से जूझते कटा आखिरी समय

Thu, 08 Sep 2022 12:17 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 12:17 PM IST
सार

आखिरी दिनों में रामचंद्र मांझी आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। हार्ट ब्लॉकेज और इंफेक्शन की समस्या होने पर इलाज के लिए खर्च जुटाना काफी मुश्किल हो गया था।

 

विज्ञापन
Famous folk artist and Padma Shri awardee Ramchandra Manjhi died who was famous launda naach
रामचंद्र मांझी - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के सारण जिले के रहने वाले प्रसिद्ध लोक कलाकार रामचंद्र मांझी का बुधवार देर रात पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में निधन हो गया। पद्म श्री अवार्ड हासिल कर चुके रामचंद्र मांझी 'लौंडा नाच' के लिए मशहूर थे। फिलहाल वो हार्ट ब्लॉकेज और इंफेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे। 
विज्ञापन


भिखारी ठाकुर के रहे थे सहयोगी
मांझी भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी रहे है। उनकी मौत से भोजपुरी कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई हैं। मुफलिसी में समय काट रहे रामचंद्र मांझी को देखने के लिए अस्पताल में पिछले पांच दिनों से कोई नहीं गया। हालांकि, मंत्री जितेंद्र राय ने आर्थिक मदद करने के साथ-साथ उन्हें देखने के लिए अस्पताल भी गए। 
विज्ञापन


30 साल तक नाच मंडली के रहे सदस्य 
लौंडा नाच से अंतरराष्ट्रीय ख्याति हासिल करने वाले मांझी 30 साल तक नाच मंडली के सदस्य रहे। पद्म श्री के साथ-साथ उन्हें लौंडा नाच का भी सम्मान मिला। इसके अलावा संगीत नाटक अकादमी समेत अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने बिहार की लोक संस्कृति को एक अलग पहचान दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक समस्या से जुझ रहे थे मांझी
आखिरी दिनों में रामचंद्र मांझी आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे। हार्ट ब्लॉकेज और इंफेक्शन की समस्या होने पर इलाज के लिए खर्च जुटाना काफी मुश्किल हो गया था। हालांकि, एक प्राइवेट अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। 


सीएम ने जताया शोक
96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले मांझी के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री ने शोक जताया है। सारण जिले के तुजारपुर गांव में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। रिविलगंज के सिमारिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रामचंद्र मांझी के चार बेटा और दो बेटी हैं। उनकी पत्नी सुदमिया देवी का पहले ही निधन हो चुका है। 94 साल की उम्र में 2021 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। 

लड़की की वेशभूषा में करते थे डांस
बिहार का लौंडा नाच लोक नृत्य में से एक माना जाता है। लड़की के वेश में कलाकार नाचते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed