{"_id":"65241bdefc9f85b7ad0a730d","slug":"family-members-beat-up-lover-who-had-come-to-meet-his-girlfriend-in-siwan-then-they-both-got-married-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को हाथ-पैर बांध कर जमकर पीटा; फिर जो हुआ उसे जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को हाथ-पैर बांध कर जमकर पीटा; फिर जो हुआ उसे जानकर हो जाएंगे हैरान
Mon, 09 Oct 2023 08:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 09 Oct 2023 08:57 PM IST
सार
Bihar: प्रेमिका से मिलने सारण से सीवान पहुंचे प्रेमी को पकड़कर पहले उसके हाथ-पैर बांधे, फिर जमकर पिटाई कर दी गई। इसके बाद दोनों प्रेमी और प्रेमिका की शादी भी कर दी गई। इस हैरान करने वाली कहानी को जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
प्रेमिका प्रियंका और प्रेमी मितरंजन (नीले कपड़ों में)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इस दौरान प्रेमी के हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। बाद में दोनों की शादी भी कर दी गई। मामला महाराजगंज के थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों को कमरे में एक-साथ देख भड़के घरवाले
जानकारी के मुताबिक, सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी मितरंजन (22) अपनी प्रेमिका प्रियंका (21) से मिलने सीवान के महाराजगंज अनुमंडल के अकील टोला गांव पहुंच गया। जहां घरवालों ने उसे पकड़ लिया। दोनों को एकसाथ कमरे में देख घरवाले भड़क गए। उसके बाद उन्होंने प्रेमी मितरंजन को पड़कर बंधक बना लिया और हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। परिवार वालों ने युवक की पिटाई करने बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका की शादी कर दी।
विज्ञापन
एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पूछताछ में प्रेमी मितरंजन ने बताया कि पिछले एक साल से उन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह खुद दिल्ली में रहकर मजदूरी काम करता है। कुछ दिनों के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। उसने बताया कि उसकी बहन का ससुराल उसकी प्रेमिका के घर के बगल में है। बहन की शादी के बाद दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी।
विज्ञापन
पिटाई के बाद दोनों की कराई गई शादी
युवती की मां आशा देवी ने बताया कि अचानक उनकी बेटी प्रियंका घर में नहीं दिख रही थी। उसके बाद हम लोग ढूंढ़ने लगे। तभी एक कमरे में एक-साथ दोनों बात करते दिखाई दिए। उसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया और उसके प्रेमी मितरंजन की पिटाई की गई। उसी दौरान दोनों ने शादी की बात कही।
युवती की मां ने बताया कि दोनों की शादी की बात सुनकर गांव वालों के सामने उनकी शादी करा दी। फिर प्रेमिका को विदा कर प्रेमी के घरवालों को फोन कर जानकारी दी गई। इस पर उन लोगों ने कहा कि जब दोनों एक-साथ रहने को राजी हैं तो हम लोगों को कोई दिक्कत नहीं है।
इस मामले में महाराजगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। आपस में सुलह हो गई होगी, इसलिए यह मामला यहां तक नहीं पहुंचा है।