{"_id":"63dce84c54b65268bc02c8b5","slug":"family-cancelled-marriage-due-to-two-dates-failed-after-death-of-near-one-but-they-married-against-superstitio-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी भी शादी होती है : दो बार तारीख पड़ी तो परिजनों की हुई मौत, तोड़ दी गई तो भागकर हुए एक-दूजे के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी भी शादी होती है : दो बार तारीख पड़ी तो परिजनों की हुई मौत, तोड़ दी गई तो भागकर हुए एक-दूजे के
Fri, 03 Feb 2023 04:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:48 PM IST
सार
अब तक आपने शादी विवाह को लेकर कई तरह की कहानियां आपने सुने होंगे लेकिन भागलपुर में हुए एक अनोखी शादी की आज ख़ास चर्चा है। लेकिन ख़ास बात यह है कि परिजनों के द्वारा एक साल पहले से तय किए जाने के बाद भी दोनों के परिजन नाखुश हैं।
विज्ञापन
ऐसी भी शादी होती है : दो बार तारीख पड़ी तो परिजनों की हुई मौत, तोड़ दी गई तो भागकर हुए एक-दूजे के
- फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब तक आपने शादी विवाह को लेकर कई तरह की कहानियां आपने सुने होंगे लेकिन भागलपुर में हुए एक अनोखी शादी की आज ख़ास चर्चा है। दरअसल खंजरपुर निवासी बच्चू तांती के पुत्र नवल किशोर और वाराणसी के सरयुग प्रसाद की पुत्री मनीषा कुमारी ने मंदिर में शादी कर एक बंधन में बंध गए है। लेकिन ख़ास बात यह है कि यह शादी पहले से तय होने के बाद भी परिजन नाखुश हैं।
विज्ञापन
एक वर्ष पूर्व से तय थी शादी
नवल किशोर और मनीषा का एक वर्ष पूर्व ही विवाह तय हुआ था। वहीं लड़की वालों में किसी सदस्य के आकस्मिक निधन के कारण विवाह की बढ़ा दी गई। वहीं विवाह की दूसरी तिथि आने पर लड़कीवालों के परिजन की मौत हो गई जिसके कारण दोनों परिवार एक होने से रह गए। अब दोनों के परिवार वाले इस बंधन को अशुभ मानते हुए विवाह को ही रद्द कर दिया।
विज्ञापन
बाईक से दुल्हनिया को वाराणसी से ले आए
एक वर्ष से नवल किशोर और मनीषा एक दूसरे से मोबाईल और सोशल मीडिया पर बात करते रहे। परिवार में हो रहे समस्या के बावजूद एक दूसरे के साथ एक होने का निश्चय किया। वहीं नवल मनीषा के घर वाराणसी अनोखेअंदाज में मिलों बाईक चलाकर पहुंचे और शादी के जोड़े में मनीषा को बाईक बैठाकर शुक्रवार को जिले के खंजरपुर स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के तहत् दोनों ने विवाह सम्पन्न करा लिया। इधर दोनों के विवाह से लड़की पक्ष और लड़केवाले दोनों नाखुश हैं। जबकि दोनों पति पत्नी एक दूसरे के साथ काफ़ी खुश हैं। और परिवार से अलग रहने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन