{"_id":"61952c7a52c8a70f9b7fbf0e","slug":"families-of-private-doctors-who-died-of-coronavirus-will-also-get-50-lakh-rupees-under-pm-garib-kalyan-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कोरोना से जान गंवाने वाले निजी चिकित्सकों के परिजनों को भी मिलेगी 50 लाख की बीमा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: कोरोना से जान गंवाने वाले निजी चिकित्सकों के परिजनों को भी मिलेगी 50 लाख की बीमा राशि
Wed, 17 Nov 2021 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 17 Nov 2021 09:53 PM IST
सार
बिहार सरकार ने कोरोना से जान गंवाने वाले निजी चिकित्सकों के परिजनों के लिए अहम फैसला लेते हुए उन्हें भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 50 लाख रुपये के बीमा भुगतान के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कोरोना वायरस महामारी से जान गंवाने वाले निजी चिकित्सकों के परिजनों को भी 50 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश के मानवाधिकार आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि यह राशि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के निजी चिकित्सकों के परिजनों को भी सरकारी चिकित्सकों की तरह यह राशि देने की मांग इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बिहार की ओर से उठाई जा रही थी। आईएमए का कहना है कि प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के चलते 80 निजी चिकित्सकों की मौत हुई है।
विज्ञापन
बिहार मानवाधिकार ने आईएमए को भेजा पत्र
इसे लेकर आईएमए बिहार को मानवाधिकार आयोग की ओर से एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कोरोना से जान गंवाने वाले निजी डॉक्टरों के परिजनों को 50 लाख रुपये दिए जाने की बात कही घई है। आईएमए ने कहा है कि मानवाधिकार आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 से जान गंवाने वाले निजी चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत 50 लाख रुपये की बीमा राशि दी जाएगी। बीमा राशि का यह भुगतान बीमा कंपनी की ओर से किया जाएगा।