फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Families of 2 Bihar residents killed in Iraq Mosul refused to accept the bodies

इराक में मारे गए भारतीयों का शव लेने से परिवार का इंकार, सरकार के सामने रखी यह शर्त

Tue, 03 Apr 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Updated Tue, 03 Apr 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Families of 2 Bihar residents killed in Iraq Mosul refused to accept the bodies
मृतक का परिवार

इराक के मोसुल में मारे गए 38 भारतीयों के शवों को लेकर सोमवार को विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह वतन वापस लौटे। मारे गए भारतीयों में छह बिहार से ताल्लुक रखते थे। सीवान के दो परिवारों ने शवों को लेने से इंकार कर दिया है। वह राज्य सरकार से वित्तीय सहायता का आश्वासन चाहते हैं। इसके अलावा दो परिवार शवों को लेने के लिए ही नहीं पहुंचे। एक की डीएनए मैच होने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


मृतक अदालत सिंह के बेटे श्याम कुमार का कहना है कि हम उनके शव को तब तक घर लेकर नहीं जाएंगे जब तक सरकार परिवार को चलाने के लिए आर्थिक मदद देने का आश्वासन नहीं देती है। वहीं सुनील कुमार की पत्नी पूनम देवी का कहना है वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे और मैं अब बच्चों को पालने के लिए नौकरी चाहती हूं। मृतकों के परिवार वाले चाहते हैं कि पंजाब सरकार की तरह बिहार सरकार भी उन्हें मुआवजे के साथ नौकरी का आश्वासन दे। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह शव को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इस मामले पर सीवान जिाधिकारी महेंद्र कुमार का कहना है कि वह नियमों के मुताबिक हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा- हम उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे। उन्हें नियमों के मुताबिक हर संभव मदद दी जाएगी। मारे गए दो नागरिकों के परिवार वाले अपनी मर्जी से शव को लेने नहीं आए और उन्होंने कहा कि वह घर में शवों को प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 39 भारतीयों में से 38 के शव के अवशेष सोमवार को विशेष विमान से भारत वापस लाया गया और उन्हें उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। इन अवशेषों को लाने के लिए जनरल वीके सिंह खुद इराक गए थे। इसके बाद उन्होंने अवशेषों को मृतकों के परिजनों तक पहुंचाया। एक भारतीय राजू यादव के डीएनए को मैच करने का काम जारी है। डीएनए मैच होने के बाद उनके शव को भी स्वदेश लाया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed