{"_id":"3faf2c92-b306-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"explosives-seized-from-maoist-hideout","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नक्सलियों के ठिकाने से विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नक्सलियों के ठिकाने से विस्फोटक बरामद
गया/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 02 May 2013 02:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के गया जिले से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने गुरूवार सुबह नक्सलियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ को उग्रवाद प्रभावित गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के असराईन गांव में विस्फोटक छुपाए होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद छापेमारी की गई।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने असराइन गांव स्थित एक ठिकाने पर भारी मात्रा में विस्फोटक छुपा कर रखा है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर माओवादियों के एक ठिकाने से सात सिलेंडर बम, छह केन बम, भारी मात्रा में डेटोनेटर और फ्यूज वॉयर बरामद किया है।
सूत्रों ने बताया कि अनुमानत: छापेमारी की भनक मिलते ही माओवादी मौके से फरार हो गए।