फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Examinees gave class 11th exam by playing Bhojpuri songs and keeping mobile with them in Nalanda

Bihar: नालंदा में छात्रों ने भोजपुरी गाने बजाकर-मोबाइल साथ रखकर दी 11वीं की परीक्षा, DEO ने दिए जांच के आदेश

Tue, 09 May 2023 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 09 May 2023 09:12 PM IST
सार

जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। इस्लामपुर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Examinees gave class 11th exam by playing Bhojpuri songs and keeping mobile with them in Nalanda
मोबाइल के साथ परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी आयोजित ग्रेजुएशन की परीक्षा में बिहारशरीफ के एक कॉलेज में परीक्षार्थियों के बरामदे में खड़े होकर परीक्षा देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था। वहीं, अब नालंदा में 11वीं की परीक्षा के दौरान भोजपुरी गाने बजाने और मोबाइल फोन साथ रखने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक, परीक्षार्थी परीक्षा में खुलेआम मोबाइल से नकल कर उत्तर पुस्तिका लिखते देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं स्मार्ट क्लास के तहत क्लासरूम में लगाए गए टीवी पर भोजपुरी गाने भी सुने जा रहे हैं। यह मामला इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत बौरीसराय गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बौरीसराय का है। जहां 11वीं की इम्तिहान लिया जा रहा था। 
विज्ञापन



परीक्षा के दौरान टीवी पर चलाए जा रहे भोजपुरी गाने

जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। इस दिन बायोलॉजी (जीव विज्ञान) की परीक्षा ली जा रही थी। वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस प्रकार बच्चे एक दूसरे के पास-पास बैठकर परीक्षा दे रहे हैं। सभी के हाथों में मोबाइल फोन है तो उन्हीं में से कुछ बच्चे स्मार्ट क्लास के तहत लगाए गए टीवी पर भोजपुरी गाने सुन रहे हैं। इसी बीच इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि इस दौरान कोई भी शिक्षक है क्लासरूम में मौजूद नहीं हैं। परीक्षार्थियों का भोजपुरी गाने सुनते हुए परीक्षा देने का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल से मोबाइल के माध्यम से संपर्क साधा गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।


जिला शिक्षा पदाधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। इस्लामपुर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed