फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Examinees block NH 107 in Khagaria, accuse college of taking Rs 1500 for admit card

Bihar: खगड़िया में परीक्षार्थियों ने जाम किया NH107, कॉलेज पर एडमिट कार्ड के बदले 1500 रुपये लेने का आरोप

Wed, 03 May 2023 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 03 May 2023 06:07 PM IST
सार

कॉलेज की छात्रा पूजा कुमारी गुप्ता ने बताया कि हम 11वीं की परीक्षा देने आए थे। लेकिन यहां परीक्षा बंद कर दी गई है। कॉलेज की ओर से एडमिट कार्ड देने का मनमाना पैसा मांगा जा रहा है। जबकि छात्र पंकज कुमार ने कहा कि रशीद भी कटी है, तब भी कॉलेज की ओर से एडमिट कार्ड के लिए 1500 रुपये मांगा जा रहे हैं। हम छात्र हैं, 1500 रुपये कहां से देंगे।

विज्ञापन
Examinees block NH 107 in Khagaria, accuse college of taking Rs 1500 for admit card
एनएच107 जाम कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के खगड़िया के पिपरा में बुधवार को एनएच 107 को सैयद वसी असरफ इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों ने जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी परीक्षार्थियों ने कॉलेज प्रशासन पर एडमिट कार्ड देने के लिए निर्धारित फीस का तीन गुना वसूलने का आरोप लगाया है। महेशखूंट-सहरसा जाने वाले एनएच 107 पर यातायात बाधित होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

विज्ञापन


मामला चौथम प्रखंड अंतर्गत स्थित सैयद वसी असरफ इंटर कॉलेज पिपरा का है। परीक्षार्थी बुधवार को यहां 11वीं की परीक्षा देने आए थे। बताया जा रहा है कि एडमिट कार्ड देने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों से 1500 रुपये लिए जा रहे थे। इससे वे आक्रोशित हो गए और विरोध जताते हुए एनएच107 को जाम कर दिया। साथ ही कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसी कॉलेज की छात्रा पूजा कुमारी गुप्ता ने बताया कि हम 11वीं की परीक्षा देने आए थे। लेकिन यहां परीक्षा बंद कर दी गई है। कॉलेज की ओर से एडमिट कार्ड देने का मनमाना पैसा मांगा जा रहा है। एक अन्य छात्रा सबनम कुमारी ने बताया कि यहां कॉलेज एडमिट कार्ड देने का 1500 रुपये मांग रहा है। जबकि छात्र पंकज कुमार ने कहा कि रशीद भी कटी है, तब भी कॉलेज की ओर से एडमिट कार्ड के लिए 1500 रुपये मांगा जा रहे हैं। हम छात्र हैं, 1500 रुपये कहां से देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परीक्षा कंट्रोलर रीता कुमारी ने कहा कि परीक्षा तीन मई से 10 मई के बीच होनी है। विद्यार्थियों से कितनी फीस लेनी है और परीक्षा कब लेनी है, यह कॉलेज की प्रबंधन समिति तय करती है। हमारी ओर से 500 रुपये की परीक्षा फीस और 500 रुपये का डेवलपमेंट शुल्क लिया जा रहा है।


रीता कुमारी ने कहा कि सरकार का ही नियम है कि विद्यार्थियों से ली गई फीस का 70 प्रतिशत स्टाफ को वेतन देने में और 30 प्रतिशत डेवलपमेंट में इस्तमाल करना है। सरकार न तो हमें डेवलपमेंट के लिए पैसा देती है और न ही पेमेंट देती है। कॉलेज को एफिलिएशन के लिए बिल्डिंग एरिया घट रहा है। अगर डेवलपमेंट शुल्क नहीं लिया जाएगा तो कॉलेज का डेवलपमेंट कैसे होगा। हमारे कॉलेज के लिए विद्यार्थियों से ली गई फीस ही पूंजी है।

Khagaria
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed