{"_id":"c694c9aebcaae976c268e7fe65d7cc63","slug":"ex-minister-beaten-in-his-flat-in-bihar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री को घर में घुसकर पीटा, स्कॉर्पियो-रिवाल्वर लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री को घर में घुसकर पीटा, स्कॉर्पियो-रिवाल्वर लूटी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मंत्री एजाज उल हक के फ्लैट में घुसकर अज्ञात लोगों ने हमला कर उनसे लूटपाट की। बदमाशों ने पूर्व मंत्री की स्कार्पियो गाडी और लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूट लिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व मंत्री एजाज उल हक पटना के शास्त्रीनगर स्थित रोयल कोर्ट अपार्टमेंट में अपने फ्लैट पर थे, इसी दौरान शुक्रवार रात कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। बदमाश उनकी स्कार्पियो और लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूट ले गए।
विज्ञापन
एजाज उल हक जेल में बंद पूर्व बाहुबलि सांसद साहबुद्दीन के रिश्तेदार भी हैं। मामले में एसएसपी विकास वैभव ने बताया कि मुख्य आरोपी को हथियारों के साथ पकड़ लिया गया है। उससे लूटी गई गाड़ी, रिवाल्वर भी बरामद कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पकड़ा गया आरोपी पूर्व मंत्री का परिचित है।
विज्ञापन