{"_id":"6528fd7e95aeeadf86026a64","slug":"eou-raid-on-the-residence-of-assistant-manager-of-food-corporation-raids-on-many-places-in-patna-bettiah-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: राज्य खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक के ठिकाने पर ईओयू की रेड, पटना-बेतिया में चल रही छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: राज्य खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक के ठिकाने पर ईओयू की रेड, पटना-बेतिया में चल रही छापेमारी
Fri, 13 Oct 2023 01:49 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:49 PM IST
सार
आर्थिक अपराध इकाई को बिहार राज्य खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक सह उप महाप्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा पर आय से अधिक संपर्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद मामले की जांच करवाई गई। जांच में मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आर्थिक अपराध इकाई लगातार भ्रष्टाचार अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बिहार राज्य खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक सह उप महाप्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की अलग-अलग टीम उनके ठिकनों पर रेड कर रही है। एक रेड टीम पटना और दूसरी टीम बेतिया स्थित आवास पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई
दरअसल, आर्थिक अपराध इकाई को बिहार राज्य खाद्य निगम के सहायक प्रबंधक सह उप महाप्रबंधक शिशिर कुमार वर्मा पर आय से अधिक संपर्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद मामले की जांच करवाई गई। जांच में मामला सही पाया गया। वरीय अधिकारी के निर्देश पर ईओयू की दो अलग-अलग की टीम शिशिर कुमार वर्मा के घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर छोमारी कर रही है। ईओयू को जांच में शिशिर वर्मा के पास आय से 45 लाख 71 हजार 967 रुपये की संपत्ति अधिक पाई गई है। टीम इनके सभी दस्तावेजों को खंगाल रही है।
विज्ञापन