{"_id":"eb057dc2-eddf-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"environment-protection-is-safety-of-all-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण की रक्षा से सबकी सुरक्षा: नीतीश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण की रक्षा से सबकी सुरक्षा: नीतीश कुमार
पटना/एजेंसी
Updated Mon, 27 Aug 2012 03:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यावरण की रक्षा से सबकी सुरक्षा है और इससे आने वाली पीढ़ियों के जीवन को सुंदर और सुगम बनाया जा सकता है। कुमार ने रक्षा बंधन त्योहार के अवसर पर राजधानी वाटिका में वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधने के बाद कहा कि लोगों को अपने जीवन से समाज को प्रेरित करने की जरूरत है। पर्यावरण की रक्षा से सबकी सुरक्षा होगी।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से रक्षा बंधन के त्योहार के अवसर पर पेड़ को रक्षा सूत्र में बांधने का कार्य शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बंधन के दिन पूरे प्रदेश में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को वन एवं पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। सिर्फ पेड़ लगाए ही न जाएं बल्कि उनकी रक्षा भी की जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य का कुल क्षेत्रफल 94 हजार किलोमीटर है जबकि राज्य की आबादी दस करोड़ 38 लाख से अधिक है। ऐसी स्थिति में वृक्षारोपण कर एवं उन्हें सुरक्षित रखकर पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है तथा प्राकृतिक आपदा से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि समय रहते पर्यावरण के महत्व को समझना होगा।