{"_id":"5a224d864f1c1b86698bf1e2","slug":"enforcement-directorate-officials-questions-rabri-devi-in-patna-regarding-railways-tender-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":" रेलवे होटल टेंडर घोटाला: बंद कमरे में हुई 7 घंटे तक राबड़ी से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे होटल टेंडर घोटाला: बंद कमरे में हुई 7 घंटे तक राबड़ी से पूछताछ
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Dec 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पटना में पूछताछ की।
विज्ञापन
ईडी अधिकारियों की एक टीम ने पटना में एजेंसी के कार्यालय में ही राबड़ी से बंद कमरे में करीब सात घंटे तक पूछताछ की। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भी आई थीं। पूछताछ के बाद अपने निवास पर लौटी राबड़ी ने मीडिया से कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
राबड़ी रेलवे होटल आवंटन घोटाले के संबंध में आठ सम्मनों का जवाब देने में विफल रही थीं। राबड़ी ने पटना में राजद के अधिवेशन के दौरान कहा था कि उन्हें ईडी या फिर इनकम टैक्स किसी का डर नहीं है। उनसे जिस किसी को भी पूछताछ करनी है वो उनसे पटना आकर पूछताछ करें। इसके बाद ईडी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
ईडी ने इसी मामले में उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से 13 नवंबर और 10 अक्तूबर को दो बार पूछताछ की है। दूसरी ओर राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने गया में आयोजित एक समारोह में कहा कि ईडी का काम है पूछताछ करना। ये सारे लोग पूछताछ करते रहें लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं। लालू ने कहा कि मर जाएंगे, लेकिन झुकने वाले नहीं हैं।