{"_id":"65089939c546d90d54063b04","slug":"enforcement-directorate-arrested-son-of-jdu-party-mlc-radha-charan-sah-after-arrest-of-nitish-kumar-jdu-mlc-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : जदयू के विधान पार्षद का बेटा भी ईडी के हत्थे चढ़ा; राधाचरण सेठ की गिरफ्तारी के बाद से था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : जदयू के विधान पार्षद का बेटा भी ईडी के हत्थे चढ़ा; राधाचरण सेठ की गिरफ्तारी के बाद से था गायब
Tue, 19 Sep 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 19 Sep 2023 03:00 AM IST
सार
Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के विधान पार्षद राधा चरण सेठ के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उनके बेटे को भी दबोच लिया है। सेठ की गिरफ्तारी के बाद से बेटा फरार था, लेकिन अब उसे ईडी ने दबोच लिया है।
विज्ञापन
जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ (दाएं) और उनके बेटे कन्हैया प्रसाद (बाएं)। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश महासचिव राधा चरण साह उर्फ सेठ की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को ईडी ने उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया है।.राधा चरण सेठ पर बालू के अवैध कारोबार सहित अवैध तरीके से अकूत सम्पति बनाने का मामला दर्ज है।.पिछले दिनों ईडी ने राधाचरण सेठ के साथ साथ उनके बेटे कन्हैया प्रसाद को ही नोटिस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद कन्हैया प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक कुल 4 लोगों को ईडी ने बालू की अवैध कमाई के मामले में गिरफ्तार किया है। 77 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार जेडीयू के एमएलसी राधाचरण सेठ की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। टैक्स चोरी के आरोपी राधाचरण सेठ को ईडी ने 6 दिनों की रिमांड पर लिया है। शनिवार को पटना के जिला जज सह ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट ने ईडी को 6 दिनों तक पूछताछ की इजाजत दी। ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए राधाचरण सेठ को रिमांड पर देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
MLC की गिरफ्तारी आरा के उनके फार्म हाउस से हुई थी
बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को ईडी ने बीते बुधवार को गिरफ्तार किया था। MLC की गिरफ्तारी आरा के उनके फार्म हाउस से हुई थी, जहां ईडी ने उनसे कई घंटो तक पूछताछ भी की थी। राधाचरण साह पर बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी से लेकर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कई आरोप हैं। इसको लेकर केंद्रीय ऐंजियों ने कई बार जेडीयू एमएलसी के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे थे।
कोर्ट ने जदयू एमएलसी को बेऊर जेल भेज दिया था
इससे पहले पटना में कई दिनों तक राधाचरण साह और उनके बेटे कन्हैया से ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई थी। बुधवार को ईडी की टीम ने राधाचरण सेठ को गिरफ्तार कर लिया था। बीते गुरुवार की सुबह ईडी की टीम ने राधाचरण साह को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया। अदालत ने जेडीयू एमएलसी को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया था। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद अब एक बार फिर राधाचरण सेठ को ईडी के तीखे सवालों का सामना करना होगा।