फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Encephalitis again knocked in Bihar, two children admitted to Muzaffarpur hospital

बिहार में फिर दिमागी बुखार ने दी दस्तक, दो बच्चे मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती

Sun, 29 Mar 2020 04:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 29 Mar 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
Encephalitis again knocked in Bihar, two children admitted to Muzaffarpur hospital
doctor

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में  एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) या दिमागी बुखार ने फिर दस्तक दी है। पिछले साल दिमागी बुखार के चलते राज्य में करीब 200 बच्चों की मौत हुई थी। अब दो बच्चों को यहां अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल मे इस साल पहले एईएस से पीड़ित तीन साल के बच्चे को भर्ती कराया गया है। वहीं, पूर्वी चंपारण जिले से एक लड़की को यहां भेजा गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के अधीक्षक एस के शाही ने बताया, जिले के साकदा ब्लॉक के बाजी बुजुर्ग गांव के रहने वाले बच्चे को उसके परिवार वाले यहां लेकर आए थे। बच्चे को कुछ दिन पहले बच्चे को सर्दी हुई थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मोतिहारी के सदर अस्पताल से एक बच्ची को यहां रेफर किया गया है। उसमें में एईएस के लक्षण मिले हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक में एईएस को लेकर भी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज में बाल चिकित्सा आईसीयू में 100 बेड बढ़ाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed