{"_id":"644e7ef3a5b2fa39ef0d4225","slug":"electric-wire-fell-on-the-house-due-to-lightning-strike-in-supaul-eight-people-of-the-same-family-were-injure-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सुपौल में वज्रपात के झटके से घर पर गिरा बिजली प्रवाहित तार, एक ही परिवार के आठ लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सुपौल में वज्रपात के झटके से घर पर गिरा बिजली प्रवाहित तार, एक ही परिवार के आठ लोग जख्मी
Sun, 30 Apr 2023 08:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 30 Apr 2023 08:15 PM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि मयूरवा वार्ड नंबर 2 निवासी देवनारायण यादव के घर पर वज्रपात के झटके से बिजली प्रवाहित तार गिरने से हादसा हुआ। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। पीड़ित मकान मालिक देवनारायण यादव की बेटी की शादी सोमवार को होने वाली है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सुपौल में बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। इन घायलों में महिला, पुरुष समेत बच्चे शामिल हैं। यह घटना रविवार शाम चार बजे त्रिवेणीगंज के मयूरवा वार्ड नंबर 2 में घटी। सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बारिश में वज्रपात के झटके से बिजली प्रावाहित तार गिरने से यह घटना हुई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि मयूरवा वार्ड नंबर 2 निवासी देवनारायण यादव के घर पर वज्रपात के झटके से बिजली प्रवाहित तार गिरने से हादसा हुआ। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। पीड़ित मकान मालिक देवनारायण यादव की बेटी की शादी सोमवार को होने वाली है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेहमान सहित घर के सभी लोग इकट्ठा हुए थे। रविवार शाम चार बजे से अचानक बारिश शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद ही अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। देखते ही देखते घर में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना सहित बिजली विभाग को दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने त्रिवेणीगंज बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। लोगों का कहना है कि जिस तार से लोगों के घर तक बिजली पहुंचाई गई। वह बिल्कुल खराब स्थिति में था, जिस कारण से ये घटना घटी। विभाग को कितनी बार सूचना दी गई, लेकिन ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन
साथ ही लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में नियमित बिजली नहीं रहने और डॉक्टर के अनुपस्थित होने पर इलाज में करीब एक घंटे विलंब होने का आरोप लगाया। इलाज में देरी के कारण ग्रामीण दो घायलों को सरकारी अस्पताल से इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।