फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   election magic in bihar

गजब! लालू का बड़ा बेटा हो गया छोटा, छोटा हो गया बड़ा

Tue, 06 Oct 2015 12:46 PM IST
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
election magic in bihar

ये चुनाव भी नेताओं से क्या-क्या न करा डाले। बड़ा बेटा हो गया छोटा और छोटा बेटा हो गया बड़ा। यह वाकया और किसी के साथ नहीं बल्कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटों के साथ हुआ।

विज्ञापन


दरअसल लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोमवार को महुआ विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। तेज प्रताप ने जो हलफनामा दिया है, उसके अनुसार वह लालू के बड़े बेटे नहीं बल्कि छोटे बेटे हैं।
विज्ञापन


हकीकत में तेज प्रताप लालू के बड़े बेटे हैं और तेजस्वी छोटे, लेकिन चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में तेजस्वी बड़े हैं और तेज प्रताप छोटे।

हलफनामे में दी गई जानकारी से हुआ यह उलटफेर

election magic in bihar

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में तेजस्वी की उम्र 26 साल और तेज प्रताप की 25 साल बताई गई है। तेजस्वी ने राघोपुर से तीन अक्तूबर को नामांकन किया था, जबकि तेज प्रताप ने सोमवार को महुआ से राजद उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया है। तेजस्वी ने अपने हलफनामे में अपनी उम्र 26 साल बताई थी।

तेजस्वी की जन्म तिथि आईपीएल की वेबसाइट पर भी 9 नवंबर 1989 दर्ज है। इस हिसाब से तेजस्वी की उम्र में कोई गड़बड़ी नहीं दिख रही। दूसरी ओर तेज प्रताप की उम्र तेजस्वी से कम किस आधार पर हुई, इसका खुलासा होना बाकी है।

कारण जो भी हो लेकिन लालू के बेटों की लांचिंग ही विवादों से हुई है। मालूम हो कि लालू-राबड़ी की 9 संतान हैं। अब तक लोग यही जानते थे कि तेज प्रताप बड़े बेटे हैं, लेकिन चुनावी हलफनामे ने लालू परिवार को नए विवाद में डाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed