फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election commission to send invitation for voting to voters

वोटरों के लिए बिछेगा लाल कालीन, आयोग भेजेगा न्योता

Thu, 01 Oct 2015 05:55 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
Election commission to send invitation for voting to voters

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी समेत आयोग ने बिहार का दौरा कर तैयारियों की विधिवत समीक्षा भी पूरी कर ली है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती शुरू हो गई है।

विज्ञापन


साथ ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटरों को प्रोत्साहित करने की भी योजना है। वोटरों को इस बार मतदान के पांच दिन पहले वोट डालने का न्योता आयोग की तरफ से मिलेगा और मॉडल मतदान केंद्रों पर उनके स्वागत के लिए लाल कालीन बिछेगी। इन केंद्रों पर मतदाताओं के लिए चाय-पानी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


बाहुबलियों पर शिंकजा कसने की कवायद चुनाव आयोग ने पहले शुरू कर दी थी। इस बार हर गांव में लाइसेंसी हथियारों को थाने में जमा कराने का विशेष अभियान चलाया गया है। जिला रिटर्निंग अफसर को इसके लिए जिम्मेदार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध हथियारों को जब्त करने के लिए छापेमारी और सघन तलाशी अभियान जारी है। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक राज्य में तीन हजार से अधिक वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

संप्रदायिकता फैलाने वालों की खैर नहीं

Election commission to send invitation for voting to voters

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री लालू यादव और पूर्व उप मुख्य मंत्री सुशील कुमार मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जा चुके हैं।

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक सभी दलों के हर स्टार प्रचारक और वक्ताओं के भाषण की वीडियो रिकार्डिंग कराई जा रही है। आयोग को सूचना मिली है कि कुछ तत्व संप्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आयोग खास एहतियात बरत रहा है।

पटना में एक समूह द्वारा ऐसी कोशिश की गई थी। उस मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। समय पर मामले को निस्तारित कर दिया गया। इस चुनाव में धनबल के प्रवाह को रोकने के लिए आयोग ने 38 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। सूबे को 25 विधानसभा क्षेत्रों को खर्चों के हिसाब से अधिक संवेदनशील घोषित किया गया है। उन क्षेत्रों में हर प्रत्याशी के खर्च पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बिहार में धनबल से वोटरों को खरीदने और प्रलोभन की कोशिशों की भी शिकायतें आई हैं। इन मामलों की जांच की जा रही हैं। दोषी पाए जाने पर संबधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट के अलावा चौराहों पर भी सघन तलाशी अभियान चल रहा है।

इस क्रम में अवैध तरीके से ले जाये जा रहे धनराशि को पकड़ा गया है। कागजात प्रस्तुत करने पर धनराशि 24 घंटे के अंदर रिलीज कर दी जाती है ताकि सही व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं हो।

चुनाव बहिष्कार की अपीलों पर आयोग सतर्क

Election commission to send invitation for voting to voters

नक्सली इलाकों में चुनाव बहिष्कार की अपीलों के पोस्टरों को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। इन इलाकों में पहले भी मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया है।

सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है ताकि भय और दहशत का माहौल न बनाया जा सके। नक्सली इलाकों में पुलिस और बलों को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

पिछले चुनावों में कुछ स्थानों पर बारुदी सुरंगों के विस्फोट में सुरक्षा बलों के जावानों की जानें गईं थीं। इस बार मतदान कर्मियों की भी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed