Samastipur Crime News: लेनदेन के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या, विरोध में लोगों ने सड़क को किया जाम
Samastipur Crime News: समस्तीपुर में लेनदेन के विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में लोगों ने शव के साथ मोहिउद्दीन नगर मेहनार NH-122 बी को जाम कर दिया। सड़क जाम किए जाने की सूचना पर पटोरी के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा दलबल के साथ पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम से समाप्त कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के एतनपुर धमौन वार्ड 12 मोहल्ला में लेनदेन के विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में लोगों ने शव के साथ मोहिउद्दीन नगर मेहनार NH-122 बी को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना 12 दिसंबर की रात की बताई गई है। बुधवार रात पटना में बुजुर्ग की मौत उपचार के दौरान हो गई। इसके बाद लोग गुरुवार तड़के शव लेकर पहुंचे तो आक्रोश में लोगों ने सड़क जाम शुरू कर दिया। मृतक गांव के ही है, जिनका नाम हरेंद्र प्रसाद राय बताया गया है।
घटना के संबंध में मृतक का भतीजा अभिमन्यु प्रसाद चंद्रवंशी ने बताया कि उसके चाचा हरेंद्र प्रसाद अपने बथान पर सोए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही लखन साह, मनोज शाह आदि उन्हें खींचकर सड़क पर ले गए और लाठी डंडे से जमकर पिटाई की। उनके चीखने चिल्लाने पर लोगों की नींद टूटी तो लोगों ने उन्हें तत्काल महनार पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बाद में परिवार के लोग उन्हें लेकर पीएमसीएच पहुंचे जहां उपचार के दौरान बुधवार रात उनकी मौत हो गई । पीएमसीएच में पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक का शव लेकर परिवार के लोग गुरुवार तड़के समस्तीपुर पहुंचे। मामले की जानकारी पर नाराज लोगों ने शव के साथ घटनास्थल के निकट मोहिउद्दीन नगर महनार पथ को जाम कर दिया।
जाम की सूचना पर पहुंची पटोरी पुलिस
उधर, आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने की सूचना पर पटोरी के थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा दलबल के साथ पहुंचकर लोगों को समझा बूझाकर सड़क जाम से समाप्त कराया। सड़क जाम कर रहे लोग इस मामले में आरोपित किए गए लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। साथी मुआवजा राशि देने की भी मांग कर रहे थे।
थानाध्यक्ष ने क्या कहा
पटोरी थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा पटना पुलिस के समक्ष ब्यान दिया गया है, अभी ब्यान पटोरी पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। घटना का क्या कारण है यह अब तक स्पष्ट नहीं है, हालांकि लेनदेन की बात की चर्चा है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। प्राथमिक की दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।