{"_id":"6486dc4e8e9071272a0f13ec","slug":"elderly-husband-and-wife-died-in-the-grip-of-440-volt-electric-wire-in-nalanda-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमीन पर टूटकर गिरा था 440 वोल्ट की बिजली सप्लाई दे रहा तार; बुजुर्ग पति-पत्नी की नजर चूकी, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमीन पर टूटकर गिरा था 440 वोल्ट की बिजली सप्लाई दे रहा तार; बुजुर्ग पति-पत्नी की नजर चूकी, गई जान
Mon, 12 Jun 2023 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 12 Jun 2023 03:02 PM IST
सार
बेन थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि करंट लगने से मौत होने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। फिर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी लेती मौके पर पहुंची पुुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में सोमवार को 440 वोल्ट के करंट की चपेट में आने से दंपति समेत एक बकरी की मौत हो गई। मामला बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत जनारो गांव स्थित गौरैया स्थान का है। मृतकों में किशोरी चौहान (65) और गिरजा देवी (60) शामिल हैं। जबकि उनकी एक बकरी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
दंपति के बेटे ने बताया कि बकरी पालन कर उसके माता-पिता अपना भरण-पोषण करते थे। सोमवार की सुबह बकरी लेकर वे दोनों खेतों की ओर गए हुए थे। जहां रविवार की रात आई आंधी और बारिश के कारण पहले से गौरैया स्थान के पास 440 वोल्ट के बिजली प्रवाहित तार टूट कर गिरा हुआ था। उसकी चपेट में आने से उसके माता-पिता समेत बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लुंज-पुंज तारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लुंज-पुंज तारों के कारण ही यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले करंट की चपेट में बकरी आई, जिसे छुड़ाने किशोरी चौहान गए। पति को करंट से झुलसता देख पत्नी भी छुड़ाने लगी और तीनों की करंट से झुलस कर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना घरवालों को दी, तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
बेन थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि करंट लगने से मौत होने की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। फिर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दंपति बकरी चराने के लिए खंधा में गया हुआ था। जहां पहले से गिरे 440 वोल्ट के बिजली प्रवाहित तार की चपेट में पहले बकरी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर तीनों की मौत हो गई।