{"_id":"644f8a14abb7bcbb6c01d597","slug":"education-minister-chandrashekhar-s-uncle-parameshwari-yadav-protested-against-new-teacher-rules-in-madhepura-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सभी 38 जिलों में शिक्षकों का विरोध, शिक्षा मंत्री को तो घर वालों ने भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सभी 38 जिलों में शिक्षकों का विरोध, शिक्षा मंत्री को तो घर वालों ने भी नहीं छोड़ा
Mon, 01 May 2023 03:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 01 May 2023 03:14 PM IST
सार
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक नियमावली 2023 का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने का वादा कर सत्ता में आई महागठबंधन की सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। नई शिक्षक नियमावली में संशोधन नहीं होने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
नई शिक्षक नियमावली के विरोध में प्रदर्शन करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के रामचरितमानस वाले बयान पर उनके चाचा परमेश्वरी प्रसाद यादव उनके समर्थन उतरे थे। लेकिन उन्होंने सोमवार को शिक्षक नियमवाली 2023 के विरोध में मोर्चा खोल दिया। शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में सोमवार को शिक्षक संगठनों के बैनर तले शहर में शिक्षकों ने आक्रोश मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
'शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही महागठबंधन की सरकार'
प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक नियमावली 2023 का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने का वादा कर सत्ता में आई महागठबंधन की सरकार शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है। जब तक नई शिक्षक नियमावली में संशोधन कर नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा, समान काम के बदले समान वेतन लागू नहीं करेगी, तब तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
'महागठबंधन की सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा'
बिहार के शिक्षा मंत्री सेवानिवृत्त शिक्षक परमेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि मजदूर दिवस के अवसर पर शुरू हुआ शिक्षकों का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से और भी तेज होगा। इसका खामियाजा महागठबंधन की सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान आक्रोश मार्च में शामिल शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए कला भवन परिसर पहुंचे। जहां मौन सभा में तब्दील कर यह आक्रोश मार्च संपन्न किया गया।
विज्ञापन
Parameshwari Yadav protest against new teacher rules