{"_id":"652e62b0f17e75386707ae95","slug":"education-department-canceled-special-training-given-to-teachers-durga-puja-holiday-not-cancelled-kk-pathak-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: राखी की तरह दशहरा में भी सरकार बैकफुट पर; तब शिक्षकों की काटी छुट्टियां लौटाईं, अब ट्रेनिंग कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: राखी की तरह दशहरा में भी सरकार बैकफुट पर; तब शिक्षकों की काटी छुट्टियां लौटाईं, अब ट्रेनिंग कैंसिल
Tue, 17 Oct 2023 04:02 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 17 Oct 2023 04:02 PM IST
सार
बिहार शिक्षक संघ ने भी राज्य सरकार को 48 घंटे के अंदर फैसला वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद बाद राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद् ने अपने दिए गए आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार एक बार फिर से बैकफुट पर आ गई है। पिछले बार रक्षा बंधन में छुट्टियों का फैसला वापस लेना पड़ा था, इस बार दुर्गापूजा में शिक्षकों का विशेष परीक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 16 से 21 अक्टूबर तक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को 17 अक्टूबर से स्थगित कर दिया गया है। अब अगले आदेश में बताया जाएगा कि कब से शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाने लगी
दरअसल, दुर्गापूजा के दौरान बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का आदेश दिया था। इसमें उनकी छुट्टियां भी प्रभावित हो रही थी। इस फैसले का विरोध होने लगा। भाजपा महागठबंधन सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगा रही थी। कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा हिन्दुओं की छुट्टियों को ही रद्द किया जाता है, यह गलत है।
विज्ञापन
48 घंटे के अंदर फैसला वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था
इतना ही नहीं बिहार शिक्षक संघ ने भी राज्य सरकार को 48 घंटे के अंदर फैसला वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद बाद राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद् ने अपने दिए गए आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया। 17 अक्टूबर से सारे प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण परिषद ने जारी की चिट्ठी जारी कर दी है।