{"_id":"5fa59679a8deab1c9a03a5a0","slug":"ed-seizes-property-worth-3-crore-of-former-superintendent-of-patna-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना मेडिकल कालेज के पूर्व अधीक्षक की 3 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना मेडिकल कालेज के पूर्व अधीक्षक की 3 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जब्त
Sat, 07 Nov 2020 12:01 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना मेडिकल कालेज के पूर्व अधीक्षक ओपी चौधरी की तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। जब्त संपत्ति में चौधरी के पटना, गाजियाबाद, पुणे और बंगलूरू में प्लाट, फ्लैट, चार पहिया वाहन और बैंकों में जमा राशि है।
विज्ञापन
जब्त संपत्ति का मूल्य 3.14 करोड़ रुपये है। आरोप है कि 2008-09 और 2009-10 के दौरान पटना मेडिकल कालेज के अधीक्षक रहने के दौरान तय कीमत और प्रक्रिया के विपरीत दवाइयां, रसायन, उपकरण और मशीनें खरीदी गईं। इससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।
विज्ञापन