फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ED Recovery : Enforcement Directorate seized Rs 1.38 crore in Bihar. Mohan Alankar Jewelers and Company.

ED Recovery : प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा एक्शन, बिहार में 1.38 करोड़ जब्त; जानिए क्या है पटना का यह केस

Sat, 06 Jan 2024 01:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 06 Jan 2024 01:59 PM IST
सार

Bihar News : ईडी ने  पटना में तीन स्थानों पर छापेमारी कर 1.38 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इसके साथ साथ कई विभिन्न तरह के आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद हुए हैं। ईडी ने मोहन अलंकार ज्वैलर्स एंड कंपनी से संबंधित पटना में तीन स्थानों पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन
ED Recovery : Enforcement Directorate seized Rs 1.38 crore in Bihar.  Mohan Alankar Jewelers and Company.
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईडी ने मोहन अलंकार ज्वैलर्स एंड कंपनी से संबंधित पटना में तीन स्थानों पर छापेमारी किया जिसमें मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक धोखाधड़ी मामले में यह कार्रवाई कि गई है। सौरव कुमार को सीजेएम कोर्ट, पटना के समक्ष पेश किया गया, जिसमें उसको 12 जनवरी 2024 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान 1.38 करोड़ रुपये के साथ साथ विभिन्न तरह के आपत्तिजनक दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


जानिए क्या है मामला 
NHAI और भू अर्जन विभाग के एडमिशन रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के खाते से 31.93 करोड़ का गबन हुआ था। यह मामला 2 जनवरी 2021 को सामने आया था जिसके बाद गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज किया गया और फिर इस मामले को प्रवर्तननिदेशालय को सौंप दिया गया। बताया गया कि गबन के इस खेल में  पुलिस और बैंक कर्मियों की भी मिलीभगत थी। ईडी ने कोटक महिंद्रा बैंक की बोरिंग रोड शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक और गबन के मुख्य साजिशकर्ता सुमित सिंह को 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


तीन करोड़ का ऐसे हुआ बंदरबांट 
 2 जनवरी 2021 को गबन का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 109 बैंक खाताओं को फ्रिज करवा दिया, जिसमें दो साल के अंदर 34 खातों को पुलिस की मिलीभगत से जालसाजों ने डीफ्रिज करवा दिया। और इस तरह उन 34 खाताओं से लगभग 3 करोड़ रुपयों की निकासी कर ली गई। जानकारी के मुताबिक इस घालमेल में गांधी मैदान थाने में पदस्थापित रहे दो आईओ की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन अलंकार ज्वेलर्स पर शिकंजा कसने की वजह 
ED के अनुसार अब तक लेन-देन के 13 फर्जी मामले सामने आये हैं जिसमें कुल 31.93 करोड़ का गबन किया गया है। वह राशि कई ज्वेलरी व्यवसायी के खाते में भेजे गये हैं। उन स्वर्ण व्यवसायियों में सबसे ख़ास पटना के डाकबंगला चौराहा स्थित मोहन अलंकार ज्वेलर्स है जिसमें सबसे अधिक 5 करोड़ 34 लाख 51 हजार 850 रुपए भेजे गये थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed