{"_id":"5a5d98e14f1c1bcb268b4ad7","slug":"ed-issues-summons-to-lalu-prasad-yadav-second-son-in-law-rahul-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू के सामने आई एक और मुसीबत, ED ने दूसरे दामाद राहुल को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू के सामने आई एक और मुसीबत, ED ने दूसरे दामाद राहुल को भेजा नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
lalu prasad yadav
- फोटो : PTI
चारा घोटाले में जेल में बंद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ गई है। मीसा भारती और उनके पति शैलेश के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय ने लालू यादव के दूसरे दामाद और रागिनी यादव के पति राहुल यादव को समन जारी किया है। राहुल समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जितेंद्र यादव के बेटे हैं। उनसे इस हफ्ते ईडी पूछताछ करेगी। उन्हें अपनी सास राबड़ी देवी को एक करोड़ रुपए का लोन देने की वजह से समन भेजा गया है।
विज्ञापन
राबड़ी ने लोन की इसी राशि से पटना में एक विवादित जमीन खरीदी थी। इसी वजह से ईडी राहुल से पूछताछ करना चाहती है कि आखिर उनके पास इतना पैसा कहां से आया। इससे पहले लालू की बेटी मीसा भारती के पति शैलेश से भी निदेशालय पूछताछ कर चुकी है। उनपर पत्नी मीसा के साथ मिलकर फर्जी कंपनियों के जरिये फार्म हाउस खरीदने का आरोप लगा है। इसी मामले में पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
विज्ञापन
ED issues summons to Lalu Prasad Yadav's son in law Rahul in connection with a loan given to Rabri Devi
— ANI (@ANI) January 16, 2018