फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED files case against Lalu Prasad Yadav in Doranda scam

मुश्किल: चारा घोटाले के मामले में सजा काट लालू यादव को एक और झटका, ईडी ने भी केस किया दर्ज 

Wed, 16 Mar 2022 10:05 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Wed, 16 Mar 2022 10:05 PM IST
सार

रांची स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान ईडी को इस संबंध में आदेश जारी किया था।

विज्ञापन
ED files case against Lalu Prasad Yadav in Doranda scam
लालू यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की मुश्किलों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग में केस दर्ज कर लिया है। मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। सीबीआई की विशेष अदालत से 21 फरवरी को लालू प्रसाद सहित सभी 75 अभियुक्तों के खिलाफ नए सिरे से जांच करने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन


रांची स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान ईडी को इस संबंध में आदेश जारी किया था। 15 फरवरी को ही इस केस में लालू प्रसाद और 74 अन्य अभियुक्त दोषी पाए गए थे। सजा के बिंदु पर सुनवाई के दौरान अदालत ने लालू प्रसाद को पांच साल का सश्रम कारावास और 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन


अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि सभी दोषी व वैसे अभियुक्त जिनकी पूर्व में ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है, उनके विरुद्ध भी मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम में जांच की जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चारा घोटाले से संबंधित यह तीसरा केस था, जिसमें अदालत ने ईडी को जांच का आदेश दिया था। चारा घोटाले का यह मामला करीब 950 करोड़ का है। पूर्व में दुमका कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित दो कांडों को ईडी ने टेकओवर कर जांच शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed