{"_id":"5923d7084f1c1bdd32535d16","slug":"ed-arrested-misa-bharti-s-chartered-accountant-rajesh-agarwal-in-money-trail-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT रेड के बाद लालू परिवार पर ED का शिकंजा, मीसा भारती का चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IT रेड के बाद लालू परिवार पर ED का शिकंजा, मीसा भारती का चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरफ्तार
amarujala.com- presented by: अकरम
Updated Tue, 23 May 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडी ने लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश अग्रवाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अग्रवाल को मनी ट्रेल स्कैम के मामले में गिरफ्तार किया गया है। ईडे उन्हें दिल्ली कोर्ट के सामने पेश करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आयकर विभाग द्वारा काले धन के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर कुछ दिन पहले विभाग ने छापे मारे थे। बताया गया था कि ये छापे दिल्ली, गुरुग्राम आदि में मारे गए।
विज्ञापन
यह छापेमारी करीब 1000 करोड़ की बेनामी भूमि के मामले में की गई थी। बताया जाता है कि कि राजद नेता और लालू के करीबी प्रेम चंद गुप्ता के कुछ ठिकानों पर भी छापे मारे गए।
विज्ञापन
यह छापेमारी उस वक्त हुई थी जब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमीन घोटाले में लिप्त रहने का आरोप लगाया था।
Enforcement Directorate arrested Misa Bharti's chartered accountant Rajesh Agarwal in money trail scam. ED to produce him in Delhi Court
— ANI (@ANI_news) May 23, 2017