फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   east-champaran-paharpur-jiutiya-snan-four-minor-girls-drown-death bihar News

बिहार में दर्दनाक हादसा: जिउतिया स्नान बना काल, पोखरे में डूबने से चार मासूम बच्चियों की मौत; गांव में मातम

Fri, 02 Oct 2026 03:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में जिउतिया पर्व के दौरान पोखरे में स्नान करने गईं चार नाबालिग बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में चारों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
east-champaran-paharpur-jiutiya-snan-four-minor-girls-drown-death bihar News
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर प्रखंड में जिउतिया पर्व के दौरान शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इनरवाभार पंचायत के बनकट गांव स्थित वार्ड संख्या-7 में पोखरे में स्नान करने के दौरान चार नाबालिग बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में चारों की मौत हो गई। एक साथ चार बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पर्व की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान सरिता देवी की पुत्रियां सोनामति (13) और फूलमती (10), तारा देवी की पुत्री सोनाली कुमारी (10) तथा सुगान्ति देवी की पुत्री प्रतिमा कुमारी (12) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जिउतिया स्नान को लेकर बच्चियां पोखरे पर गई थीं। इसी दौरान स्नान करते समय चारों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना स्थानीय लोजपा (आर) के प्रखंड कार्यकारिणी अध्यक्ष सुशील सिंघम ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से चारों बच्चियों को पोखरे से बाहर निकाला गया और तत्काल पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चियों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। मासूम बेटियों के शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद पूरे बनकट गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


ये भी पढ़ें- बिहार: गयाजी में पिंडदान के बीच सेवा की मिसाल, पंजाब के सेवादारों का लंगर; रोज पांच हजार श्रद्धालुओं को भोजन

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। वहीं, घटना की सूचना के बाद बीडीओ अखिलेश कुमार और सीओ रामसेवक पासवान भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। विधायक राजू तिवारी के भाई रतन तिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

एक साथ चार मासूमों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed