फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vijayadashami: CM Nitish Kumar killed Ravana in Gandhi Maidan, Ravana was seen in Maithili look

Vijayadashami: गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार ने किया रावण का वध, मैथिली लुक में नजर आया रावण

Sat, 12 Oct 2024 06:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 12 Oct 2024 06:54 PM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर पटना समेत पूरे  देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है।

विज्ञापन
Vijayadashami: CM Nitish Kumar killed Ravana in Gandhi Maidan, Ravana was seen in Maithili look
सीएम नीतीश ने तीर चलाकर किया रावण का वध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के प्रसिद्ध गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीर चलाकर रावण का वध किया। इस बार का आयोजन खास रहा, क्योंकि रावण की लंका को जलाने से पहले हनुमान की शानदार एंट्री क्रेन के माध्यम से की गई। इसके बाद हनुमान ने प्रतीकात्मक रूप से लंका को जलाया, जिससे पूरे कार्यक्रम में लोगों का उत्साह और बढ़ गया। वहीं, लंका दहन करने के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हो गई। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार जैसे ही तीर चलाने के लिए धनुष उठाया तो उनका तीर और धनुष दोनों हाथ से छूटकर नीचे गिर गया।

विज्ञापन



 
गौरतलब है कि इस वर्ष गांधी मैदान में बिहार का सबसे ऊंचा 80 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था, जो खास तौर पर मैथिली लुक में नजर आया। रावण के इस अनोखे रूप ने दर्शकों को आकर्षित किया और मिथिला की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर किया।
विज्ञापन



 
अन्य स्थानों पर भी हुआ रावण दहन
बिहार के अन्य जिलों में भी विजयादशमी के मौके पर रावण दहन का आयोजन किया गया। गया में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इसी प्रकार, मधेपुरा और बक्सर में भी रावण दहन के आयोजन में लोगों ने बड़ी उत्सुकता दिखाई। इन सभी स्थानों पर रावण के पुतले जलाए गए और राम-रावण के प्रतीकात्मक युद्ध को प्रस्तुत किया गया, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।


 
संस्कृति और उत्साह का संगम
पटना के गांधी मैदान में आयोजित यह रावण दहन कार्यक्रम बिहार में हर साल की तरह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रावण वध के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश लेकर घर लौटे।

आज दशहरा है और यह पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर पटना समेत पूरे  देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है।




18 हाइटेक एंबुलेंस की व्यवस्था रही
इस बार बिहार का सबसे बड़ा रावण का पुतला पटना के गांधी मैदान में लाया गया है। 80 फीट लंबे रावण का पुतला बनाया गया है। आज शाम पांच बजे सीएम नीतीश कुमार ने रावण वध किया। इसको लेकर खास तैयारी की गई थी। किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। मीडिया के लिए गांधी मैदान में प्रवेश गेट नं. 13 से और आम जनता का प्रवेश गेट नं. 4,5,6,7,8,9,10 एवं 12 से हुआ। निकलते समय गांधी मैदान के सभी गेट खुले रहे। 18 हाइटेक एंबुलेंस की व्यवस्था रही। आस-पास के सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया।

रावण को खासकर मैथिली लुक दिया गया है
गांधी मैदान में रावण दहन के दौरान हनुमान जी की इंट्री हवा में हुई। रावण को खासकर मैथिली लुक दिया गया था। रावण के पुतले की ऊंचाई 80 फीट, मेघनाद की 75 फीट और कुंभकरण की ऊंचाई 70 फीट थी। रावण, मेघनाद, कुंभकरण का दहन इको फ्रेंडली पटाखों से हुआ। बारिश रोधी पुतले बनाए गए थे। पुतला इस बार भी देश के टॉप 10 पुतलों में शामिल है। पटना के गांधी मैदान के आसपास 128 कैमरे लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed