{"_id":"5b42a2a44f1c1b3d5e8b47ab","slug":"dsp-infiltrate-in-chief-minister-house-without-permission-seven-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति मुख्यमंत्री आवास में घुसा डीएसपी, सात पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति मुख्यमंत्री आवास में घुसा डीएसपी, सात पुलिसकर्मी निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 09 Jul 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। पटना स्थित सीएम आवास में बगैर अनुमति के एक डीएसपी घुस आया। जैसे ही इस घटना का पता चला वरिष्ठ अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। अब सुरक्षा में लापरवाही को लेकर सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, डीएसपी ने पहले से कोई अनुमति नहीं ले रखी थी। वह बिना अनुमति के एक अधिकारी से मिलने मुख्यमंत्री आवास जा पहुंचा। इस दौरान सीएम आवास की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने कथित तौर पर उसे आवास के अंदर जाने दिया। बाद में इस लापरवाही को लेकर सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप है।
पुलिस का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है। नियम के मुताबिक, सीएम हाउस आने जाने वालों की सूची पहले से ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को उपलब्ध कराई जाती है।