फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Drunken youths killed old man involved in marriage procession

Supaul: पार्टी खर्चे को लेकर नशे में धुत युवकों ने शादी समारोह में की मारपीट, दूल्हे के दादा की मौत, दो घायल

Thu, 08 Jun 2023 12:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 08 Jun 2023 12:30 PM IST
सार

डपरखा वार्ड नंबर 27 में शादी समारोह के दौरान नशे में धुत युवकों ने हंगामा कर दिया। मारपीट में बारात में शामिल दूल्हे के दादा की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Drunken youths killed old man involved in marriage procession
घटना के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड नंबर 27 में आज सुबह साढ़े चार बजे शराब के नशे में धुत युवकों की पिटाई से बारात में शामिल दूल्हे के दादा की मौत हो गई है। तो वहीं बारात में शामिल अन्य दो लोग मारपीट से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में सुपौल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना के बारे में जानकारी देते हुए दूल्हा मिथिलेश कुमार के पिता रविन्द्र यादव बताया कि मेरे बेटे की शादी बीती रात डपरखा वार्ड नंबर 27 निवासी विनोद यादव की पुत्री रूपम कुमारी से थी। हम लोग बारात लेकर झरकहा वार्ड नम्बर आठ से आए थे। शादी संपन्न होने पर तिलक की रस्में पूरी करने के लिए कुछ बाराती रुक गए थे। रस्में पूरी करने के बाद जैसे ही वापस जाने के लिए निकले तो साराती में शामिल कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर आ गए। युवकों ने कहा कि बिना पार्टी का खर्चा दिए ऐसे कैसे चले जाओगे और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान दूल्हे के 80 वर्षीय दादा रामजी यादव के साथ युवक मारपीट करने लगे। इस दौरान दूल्हे के दादा सहित बाराती में शामिल कुल तीन लोग जख्मी हो गए। सभी को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां रास्ते में ही दूल्हे के दादा 80 वर्षीय रामजी यादव की मौत हो गई। वहीं घायल अन्य जख्मी दो लोगों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed