फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Drugs seized from anti narcotics cell shops in Samastipur

Samastipur: गोलंबर और बस स्टैंड की दुकानों पर एंटी नारकोटिक्स सेल का छापा, 660 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

Sat, 10 Jun 2023 07:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 10 Jun 2023 07:25 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने शहर के पटेल मैदान फील्ड और बस स्टैंड के पास छापेमारी कर 660 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया।

विज्ञापन
Drugs seized from anti narcotics cell shops in Samastipur
पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा हुआ नशीला पदार्थ। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

समस्तीपुर जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने शहर के पटेल मैदान फील्ड और बस स्टैंड के पास शनिवार किराना और ठेला दुकान में छापेमारी कर 367 पुड़िया में भरा 660 ग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एंटी नारकोटिक्स टीम ने फायर विद नामक गोगो पेपर से भरा हुआ 11 पीस सिगरेट भी बरामद किया।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए दुकानदार की पहचान शहर के 12 पत्थर निवासी कैलाश महतो के अलावा मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के कुरैया गांव के राजू कुमार और बेगूसराय बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा गांव निवासी शिवचरण महतो के रूप में की गई है। बताया गया कि कैलाश महतो पटेल मैदान के पास किराना दुकान चलाता है, जबकि राजू बस स्टैंड के पास ठेला नुमा दुकान चलाकर लंबे समय से अवैध नारकोटिक्स के कारोबार में लिप्त था।
विज्ञापन


एसपी विनय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि समस्तीपुर शहर में ब्राउन शुगर स्मैक, गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों के सेवन और धंधे करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। नशीले पदार्थ के रोकथाम के लिए एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन किया गया था। इसके बाद सेल इस क्षेत्र में अपना काम कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पटेल मैदान और बस स्टैंड के पास नशीले पदार्थ की बिक्री हो रही है। इसके बाद नगर पुलिस ने दोनों दुकान में छापेमारी कर गांजा और गोगो बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी टीम में थे शामिल
छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य के अलावा दारोगा सुनील कुमार आनंद शंकर गौरव अर्चना कंचन आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed