फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   drought situation in Bihar, the government increased diesel subsidy by 10 rupees for farmers

बिहार में सूखे के हालात, सरकार ने किसानों के लिए डीजल सब्सिडी 10 रुपये बढ़ाई

Mon, 23 Jul 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 23 Jul 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
drought situation in Bihar, the government increased diesel subsidy by 10 rupees for farmers

बिहार में सूखे के हालात को देखते हुए नीतीश कुमार सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए डीजल सब्सिडी 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। अब डीजल पर 40 की जगह 50 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी मिलेगी। यह फैसला मुख्यमंत्री नीतीश की अध्यक्षता में मंत्रियों और अधिकारियों की हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। राज्य में इस साल अब तक सामान्य से 48 फीसदी कम बारिश हुई है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि किसानों को सोमवार को डीजल सब्सिडी दी जाने लगेगी। इसके साथ ही कृषि कार्यों के लिए बिजली दरों में भी कमी की गई है। मौजूदा 96 पैसे प्रति यूनिट की जगह 75 पैसे प्रति यूनिट लिए जाएंगे। खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने की समयसीमा भी 72 घंटे से घटाकर 48 घंटे कर दी गई है। ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने का भी फैसला किया गया है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारियों को गांवों का दौरा करने और किसानों से बात कर हालात की जानकारी लेने को कहा गया है। कम वर्षा वाले इलाकों में किसानों को 28 जुलाई तक वैकल्पिक फसलों के बीज वितरण करने का निर्देश भी दिया गया है। पब्लिक हेल्थ एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को मौजूदा 175 की जगह 500 टैंकर पानी किसानों को देने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed