फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Dr. Sonu Ramshankar, Deputy Controller of Examinations, was changed in LNMU within 25 days

LNMU: 25 दिन में ही बदले गए उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. सोनू रामशंकर; कुलपति को बताया निजी कारणों से दिया इस्तीफा

Fri, 01 Sep 2023 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 01 Sep 2023 02:09 PM IST
सार

LNMU News: LNMU के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. सोनू रामशंकर ने मात्र 25 दिनों में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुलसचिव ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। डॉ. शंकर ने कुलपति को भेजे पत्र में व्यक्तिगत कारणों को लेकर पद का परित्याग करने की बात कही है।

विज्ञापन
Dr. Sonu Ramshankar, Deputy Controller of Examinations, was changed in LNMU within 25 days
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) के उप परीक्षा नियंत्रक (सामान्य शिक्षा) डॉ. सोनू रामशंकर ने मात्र 25 दिनों में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुलसचिव ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। दरअसल, अभी पांच अगस्त को डॉ. एपी गुप्ता के इस पद से इस्तीफा देने के बाद छह अगस्त को डॉ. सोनू रामशंकर को इस पद का जिम्मा सौंपा गया था। डॉ. शंकर के पद छोड़ने के बाद विश्वविद्यालय महकमे में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पिछले पांच अगस्त को उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. एपी गुप्ता से उनके ही कार्यालय में घुसकर कुछ छात्रों और कुछ असामाजिक तत्वों ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले को लेकर विश्विद्यालय की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। उसके अगले दिन छह अगस्त को डॉ. सोनू रामशंकर को उप परीक्षा नियंत्रक बनाया गया था। आखिर कारण क्या है कि इस विश्वविद्यालय में कोई भी उप परीक्षा नियंत्रक बना नहीं रहना चाहता है।
विज्ञापन


इस संबंध में डॉ. शंकर ने जो पत्र कुलपति को भेजा है, उसमें उन्होंने लिखित रूप में व्यक्तिगत कारणों को लेकर पद का परित्याग करने की बात कही है। इधर, उनके पद छोड़ते ही परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद मोहन मिश्रा एक बार फिर परीक्षा विभाग में दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कुछ महीने से परीक्षा नियंत्रक डॉ. मिश्रा परीक्षा विभाग में नहीं आ रहे थे। उनका पूरा समय अपने मूल स्थान पीजी बॉटनी विभाग में बीत रहा था। इस बीच परीक्षा विभाग के कार्य निष्पादन के लिए उप परीक्षा नियंत्रक (सामान्य शिक्षा) का पद सृजित करते हुए पहले डॉ. एपी गुप्ता को जिम्मा सौंपा गया था। कार्यालय में छात्रों के साथ हुई हाथापाई की घटना के बाद डॉ. गुप्ता ने पद से त्यागपत्र दे दिया। फिर उसके बाद डॉ. शंकर को इस पद का जिम्मा सौंपा गया था। लेकिन अब डॉ. शंकर ने भी पद छोड़ दिया है। कुलसचिव डॉ. अजय कुमार पंडित ने भी डॉ. शंकर के त्यागपत्र देने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed