{"_id":"5d221aeb8ebc3e6d1323973a","slug":"dpo-threw-teacher-down-from-first-floor-on-demand-for-outstanding-wages","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वेतन मांगने पर डीपीओ ने शिक्षक को पहली मंजिल से फेंका नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वेतन मांगने पर डीपीओ ने शिक्षक को पहली मंजिल से फेंका नीचे
Sun, 07 Jul 2019 09:46 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 07 Jul 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के औरंगाबाद में बकाया वेतन संबंधी बात करने गए एक शिक्षक को सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ ने अपने कार्यालय की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस घटना से पीड़ित शिक्षक को कमर में बुरी तरह से चोट लगी है। जख्मी शिक्षक सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घायल शिक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे डीपीओ मिथिलेश कुमार सिंह से जब उनकी बकाया वेतन के भुगतान को लेकर बात हो रही थी, तो इसी दौरान डीपीओ ने कार्यालय कर्मियों के साथ मिलकर उन्हें पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय सांसद सुशील कुमार सिंह भी शिक्षक का हाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना की घोर निंदा की और ऐसे भ्रष्ट और दबंग प्रवृति के डीपीओ की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि यदि शिक्षक को न्याय नहीं मिलता है, तो इसे लेकर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अपने पदस्थापना काल से ही डीपीओ मिथिलेश सिंह किसी न किसी बात को लेकर हमेशा विवादों से घिरे रहे हैं। उन पर अपने कार्यालय में भ्रष्टाचार के माध्यम से ही सारे काम कराने के आरोप भी लगते रहे हैं। इस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन