फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Doctor is missing from three days in Bihar

बिहार: चार दिनों से लापता डॉक्टर का अब तक कोई सुराग नहीं, तेजस्वी का नीतीश पर हमला

Mon, 08 Oct 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 08 Oct 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Doctor is missing from three days in Bihar

बिहार के समस्तीपुर के एक नामी डॉक्टर बीते चार दिनों से लापता हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि मामला नगर थाना इलाके के काशीपुर मोहल्ले का है। यहां डॉक्टर गौरव आनंद 3 अक्तूबर को मरीज देखने के लिए अपने क्लिनिक आए थे। मरीज देखने के बाद वह क्लिनिक से तो निकल गए लेकिन घर नहीं लौटे। आंशका जताई जा रही है कि गौरव का अपहरण हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जब देर शाम तक गौरव घर नहीं लौटे तो उनके परिवार ने उनको फोन किया। लेकिन उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। जिसके बाद गौरव के पिता डॉक्टर आनंद कुमार ने 4 अक्तूबर को नगर थाना में इसकी जानकारी दी। गौरव के परिवार का कहना है कि रोज कि तरह क्लिनिक से निकलने के बाद वह घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


घटना के चार दिन बाद तक भी कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले में समस्तीपुर की एसपी हरप्रीत कौर का कहना है कि गौरव के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। उनके बारे में बताया गया है कि वह बीते कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था लेकिन वह दवा नहीं ले रहे थे। घटना वाले दिन और उससे एक दिन पहले भी उनकी परिवार के लोगों के साथ कहासुनी हुई थी। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'बिहार में एक और डॉक्टर लापता। उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना। बिहार में केवल भगवान ही अपराधियों से लोगों की रक्षा कर सकते हैं।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed