सीएम नीतीश की शराबबंदी फेल : तेजस्वी यादव क्या करें, बिहार के सरकारी अस्पताल में भी अब होने लगी ऐसी पार्टी
Bihar News : DMCH में शिशु चिकित्सकों का 4 दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन चल है। इस बीच जाप सुप्रीमो ने इन चिकित्सकों के शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए सरकार से सवाल पूछा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा में DMCH के डॉक्टरों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री से पूछा है कि गरीब के अलग कानून और डॉक्टरों ने लिए अलग कानून क्यों? उन्होंने इसको लेकर जिला प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। यह पार्टी डीएमसीएच के गेस्ट हाउस में मनाई जा रही थी।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने सरकार से पूछा सवाल
उत्तर बिहार के सबसे बड़े हॉस्पिटल DMCH के डॉक्टरों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है जो सरकार के सिस्टम पर सवाल उठा रही है। डॉक्टरों की शराब पार्टी करने का वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सकों के बीच हड़कम्प मच गया है। ख़ास बात यह है कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा है कि बिहार में गरीबों के शराबबंदी का अलग क़ानून है और DMCH के प्रिंसिपल और डॉक्टरों के लिए अलग कानून है क्या ?
पप्पू यादव ने कहा- प्रशासन सोई हुई थी
पप्पू यादव ने आगे लिखा है कि दरभंगा में पेडीकॉन कांफ्रेंस में शराब परोसी जा रही थी। डॉक्टर लोग लुफ्त उठा रहे थे, प्रशासन सोई हुई थी,आखिर कब तक यह चलेगा?मुख्यमंत्री जी @ Nitish kumar जी संज्ञान लें।