{"_id":"5c3944f4bdec22735a793517","slug":"dispute-can-increase-in-mahagathbandhan-on-issue-of-general-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में सवर्ण आरक्षण मसले पर महागठबंधन में बढ़ सकता है मतभेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में सवर्ण आरक्षण मसले पर महागठबंधन में बढ़ सकता है मतभेद
Sat, 12 Jan 2019 07:07 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 12 Jan 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा होने के बाद बिहार में महागठबंधन के भीतर मतभेद गहरा होता दिख रहा है। खासकर राजद और कांग्रेस के सुर अलग-अलग सुनाई दे रहे हैं। एक तरफ जहां महागठबंधन में ही आपसी सहमति नहीं बन रही है, तो उधर राजद के अंदर भी तेजस्वी और तेज प्रताप में इस मसले पर अलग अलग राय सामने आ रही है।
विज्ञापन
इसी बीच बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने बिहार में जल्द सवर्ण आरक्षण लागू करने की मांग की है। कादरी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने जब सवर्ण आरक्षण लागू कर दिया तो बिहार में इसे लाने में क्यों देर हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सभी दलों से बात कर जल्द सवर्ण आरक्षण को लागू करें।
विज्ञापन
इधर, राजद की ओर से लगातार सवर्ण आरक्षण का विरोध किया जा रहा है, जबकि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने इसका समर्थन किया है। जाहिर है इस मसले पर महागठबंधन में राजद अकेला पड़ गया है।
विज्ञापन